बलरामपुर - जनपद में संचालित विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को विकास खंड गैंसड़ी में आयोजित टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, टीकाकरण व्यवस्था तथा लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
सीएमओ ने सर्वप्रथम पिपरा दुर्गानगर में अपराह्न 3:20 बजे आयोजित सत्र का निरीक्षण किया। यहां एएनएम रेखा गौतम, सीएचओ शिवानी सिंह एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हरजीत कौर की उपस्थिति में 05 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 01 गर्भवती माता की प्रसव पूर्व जांच तथा 02 किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इसके पश्चात उन्होंने जीतपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां एएनएम अर्चना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम एवं आशा किस्मता देवी द्वारा 03 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 02 गर्भवती माताओं की जांच तथा 02 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच किया गया था।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने निर्देश दिया कि टीकाकरण से कोई भी पात्र बच्चा या गर्भवती महिला वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने का प्रभावी माध्यम है तथा गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच सुरक्षित मातृत्व के लिए आवश्यक है।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को माइक्रोप्लान के अनुसार शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनवाड़ी स्टाफ उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know