बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा थाना को० देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री  के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी, थाना को० देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में
दिनांक 12.02.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक क्विड कार संख्या UP50DC4576 को रोका गया, जिसमें सवार श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन पाण्डेय व नीरज शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में चोरी का LCD व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह सामान उन्होंने अपने अन्य साथियों सचिन पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, विवेक कुमार तिवारी व वीरू उर्फ दीप नारायण पाण्डेय के साथ मिलकर विभिन्न विद्यालयों, पंचायत भवनों व सरकारी परिसरों से चोरी किया है तथा शेष सामान ग्राम गंगापुर बांकी के बाहर स्थित एक खण्डहर मकान में छिपाकर रखा है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा खण्डहर मकान पर दबिश दी गई, जहां से शेष 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार भारी मात्रा में अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि रात्रि में सरकारी भवन जैंसे सरकारी प्राइमरी स्कूल, पंचायत भवन आदि जहां पर रात्रि के समय कोई निवास नही करता है । वहां अभियुक्तगण द्वारा विधिवत रैकी करके  सरकारी भवनो को टारगेट करके कम्पयूटर सम्बन्धी सामान, इन्वर्टर, सोलर पैनल, यूपीएस, वाईफाई, प्रिन्टर, अन्य इलेक्ट्रानिक यंत्र को चुराया जाता था, अभियुक्तगण द्वारा चोरी करने से पूर्व सरकारी भवनो के सीसीटीवी कैमरो को तोडे जाने पश्चात डीवीआर को खोलकर चुराया जाता था। डीवीआर मे लगी हार्ड डिस्क को तोड़कर अलग किया जाता था तथा उसमे से सारा डाटा डिलिट किया जाता था। सभी सामान को चोरी करने पश्चात खंडहर वाले मकान मे रखा जाता था, जहां पर आम जनमानस के लोग आते जाते नही थे । उक्त चोरी मे चोरी के दौरान किसी भी मोटरयान का प्रयोग नही किया जाता था।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने