बलरामपुर-  एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह जी की पावन स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह कार्यक्रमों के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को हिंदी वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था— “महिलाओं की सुरक्षा में कानून से ज्यादा समाज की सोच की भूमिका है।”
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में कानून की प्रभावशीलता तथा समाज की जागरूकता और सोच के महत्व पर अपने तर्क प्रभावशाली एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों पक्षों में सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं में तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टि तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रखर त्रिपाठी रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के अभिव्यक्ति कौशल, तर्कशक्ति एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर परिणाम घोषित किए।
व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान शिखा पांडेय, द्वितीय स्थान हर्षिता श्रीवास्तव एवं तृतीय स्थान शुमाइला कय्यूम ने प्राप्त  किया। टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान शिखा पांडेय एवं हर्षिता श्रीवास्तव , द्वितीय स्थान शुमाइला कय्यूम एवं पंकज तिवारी और निक्की शुक्ला एवं सत्यम कुमार तिवारी की टीम को संयुक्त रूप से तथा तृतीय स्थान अनुराग मिश्र एवं नितिन शुक्ल की टीम ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता का पुरस्कार सौरभ तिवारी को प्रदान किया गया। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अवकाशप्राप्त कर्नल श्री संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कार्यक्रम में सक्रिय प्रतिभाग हेतु दर्शकों की भूमिका की भी सराहना की । कार्यक्रम में महाविद्यालय के अवकाशप्राप्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ माधवराज द्विवेदी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय,  मानसी पटेल, श्रीमती सीमा पांडेय एवं अनिल कुमार पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ-साथ समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने