अंबेडकर नगर, जलालपुर | हिंदी संवाद न्यूज़

आगामी एवं होलिका दहन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जलालपुर तहसील प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर चुका है। उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और विवादित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


प्रशासन द्वारा ग्राम बरसाइत स्थित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण सीओ जलालपुर के साथ किया गया। इसके अतिरिक्त थाना कटका क्षेत्र के ग्राम चितई पट्टी एवं ग्राम नत्थूपुर खुर्द में भी संभावित विवादित स्थलों पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्वों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या तनाव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

उप जिला अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है, वहीं होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक। दोनों ही अवसरों पर प्रशासन की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।



सीओ जलालपुर एवं पूरी पुलिस प्रशासन टीम ने भी आश्वस्त किया कि किसी भी अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

उप जिला अधिकारी राहुल गुप्ता की सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी रही। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर न केवल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, बल्कि स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।


प्रशासन की यह अग्रिम तैयारी संकेत देती है कि जलालपुर क्षेत्र में महाशिवरात्रि और होलिका दहन का पर्व शांति, सुरक्षा और सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी रणनीति तैयार है।


हिंदी संवाद न्यूज़ सभी नागरिकों से अपील करता है कि त्योहारों को प्रेम, भाईचारे और संयम के साथ मनाएं तथा किसी भी भ्रामक सूचना से सतर्क रहें।


हिंदी संवाद न्यूज़। दिल से हिंदी।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने