जलालपुर, अम्बेडकर नगर: कोतवाली क्षेत्र के सरायचौक स्थित अमुल पार्लर में बीती रात चोर ने दीवार में सेंध लगाकर व्यापारी को चूना लगा दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
व्यापारी हैदर मेंहदी ने बताया कि 10 फरवरी की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। 11 फरवरी सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो बगल की दीवार में सेंध देख उनके होश उड़ गए। चोर दीवार काटकर अंदर घुसे और नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब 5 हजार रुपये का सामान, 30 से 35 हजार रुपये नकद और गोलक में रखे करीब 15 हजार रुपये ले गए। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 55 हजार रुपये की चपत लग गई। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने