अंबेडकर नगर : युवाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जगाने वाली प्रेरक पॉकेट बुक ‘सपनों की उड़ान’ अब पाठकों के बीच उपलब्ध है। यह पुस्तक प्रसिद्ध शिक्षक, साहित्यकार एवं मोटिवेशनल लेखक डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ द्वारा संकलित एवं संपादित है। इसका प्रकाशन हम रंग प्रकाशन, बिहार ने किया है।
पुस्तक में प्रेरक शायरी, जीवन सूत्र और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने वाले संदेशों का संग्रह है। यह विशेष रूप से विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और मानसिक तनाव से जूझ रहे युवाओं के लिए तैयार की गई है।
डॉ० मिश्र ने बताया कि इस पुस्तक का मकसद युवाओं में धैर्य, संघर्षशीलता और आत्मविश्वास का संचार करना है। साथ ही यह अभिभावकों को बच्चों से संवेदनशील संवाद स्थापित करने की प्रेरणा भी देती है।
सरल एवं प्रवाहपूर्ण भाषा में लिखी यह पॉकेट बुक आकार में छोटी, पर संदेश में गहन है। साहित्य प्रेमियों और शिक्षण संस्थानों के लिए इसे विशेष रूप से उपयोगी बताया जा रहा है।
प्रकाशक: हम रंग प्रकाशन, बिहार
लेखक: डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’
विषय: प्रेरणा, आत्मविश्वास, युवा सशक्तिकरण
---
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know