बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 गाजियाबाद! गाजियाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने निवाड़ी थाने के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत को 50 हजार की  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया।मौके से पचास हजार रूपये की रिश्वत भी बरामद की गई हैं। वर्तमान में निवाड़ी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह रावत 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ थाने में थानाध्यक्ष रहे, एवं हापुड़ कोतवाली और सिंभावली थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत विभिन्न चौकियों पर रहे विजिलेंस टीम ने जयपाल सिंह रावत को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा,1 साल पहले इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट हुए थे जयपाल सिंह रावत, मुकदमे में से नाम निकलवाने के नाम पर आरोपी से पचास हजार रूपये मांगे थे, जिसकी शिकायत पर मेरठ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।राकेश बिट्टू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया कि उन्होंने मोदी–योगी पर अभद्र टिप्पणी की है। राकेश ने अफसरों से कहा कि मैंने कहीं कुछ नहीं कहा है, कोई सबूत दिखाया जाए। थानेदार ने इसी मुकदमे से नाम हटाने के 50 हजार रुपए लिए थे। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही हैl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने