पराग का खोवा दिनांक 25 फरवरी से बाजार मेंl


पराग के अधिकृत  बूथों दिनांक 25 फरवरी 26 की प्रातः से स्टीम पद्धति से तैयार पराग खोवा उपलब्ध रहेगा l इनमें एक किलो पैक की कीमत 450 रुपए तथा आधा किलो पैक की कीमत 225 रुपए होगीl पराग डेयरी लखनऊ ने विगत वर्ष की तरह होली के त्यौहार के अवसर पर  दिनांक 25 फरवरी से पराग का खोवा बिक्री करने का निर्णय लिया है l ज्ञातव्य है कि होली पर पराग खोवा की मांग अत्यधिक रहती है जिसको देखते हुए पराग ने   15 टन  बिक्री करने का लक्ष्य रखा है विगत वर्ष 8  टन बिक्री की थीl इसके अतिरिक्त होली के मुद्दे नजर देसी घी के रसगुल्ले गुलाब जामुन, मिल्क केक, कलाकंद, आदि अन्य भी पराग  बूथों पर उपलब्ध रहेगाl यह जानकारी महाप्रबंधक लखनऊ दुग्ध संघ के द्वारा दी गई हैl

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने