उतरौला बलरामपुर- शादी का झांसा देकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले वाँछित आरोपी को उतरौला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि,थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम रामपुर बगनहा की एक महिला के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया था, कि उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुस लाकर भगा ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जिसके आधार पर थाना कोत वाली उतरौला पर पॉक्सो एक्ट सही विभि न्न धाराओं में, अन्दीप, मिथिलेश, संदीप पुत्र गण परसराम व विन्द्रा वती पत्नी परसराम निवासीगण ग्राम रामपुर बगनहा के विरुद्ध मुकद मा पंजीकृत किया गया है। मामले से सम्बन्धित वांछित आरोपी अन्दीप पुत्र परसराम  को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरी क्षक मुन्ना सिंह,आरक्षी धीरेन्द्र पटेल भी शामिल हैं।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने