अम्बेडकरनगर: अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने उपस्थित जनसमूह से 'धर्म योद्धा' बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की सुरक्षा विश्व शांति के लिए आवश्यक है।
सम्मेलन में अनिल जी ने कहा, "हिन्दू समाज को जाति के नाम पर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।" उन्होंने 'लव जिहाद' को एक गंभीर समस्या बताते हुए दावा किया कि यह अब सीमांचल से निकलकर देश के लगभग हर जिले में फैल गया है। इससे पूर्व प्रसिद्ध परमपूजनीयमहंत कमलनयन दास जी जी ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग सह प्रचारक शैलेंद्र जी, हर्षवर्धन जी व अन्य स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। संगठन के सदस्यों व स्थानीय नेताओं ने लोगों को सम्मेलन में आमंत्रित करने में भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक धर्मराज निषाद, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हृदयमणि मिश्र, पूर्व विधायक अनीता कमल, किरण पांडे, अंजू पांडे,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कटेहरी अजय सिंह सिपाही, पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर,बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप देव पटेल, सुरेश कन्नौजिया, मोनू सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, डॉ. रजनीश सिंह, संजय सिंह, रमेश गुप्ता, राम किशोर राजभर,बाबा राम शब्द यादव, डॉ अमित त्रिपाठी ,डॉक्टर संतोष सिंह वाल्मीकि उपाध्याय,अंशुमान सिंह ,केशरी नंदन त्रिपाठी , केशव श्रीवास्तव, गौरव सिंह, आशुतोष उपाध्याय,शुभम पांडे, विनय सिंह, प्रवीण गौड, सरिता निषाद संदीप अग्रहरि,डॉ योगेश उपाध्याय, उत्तम उपाध्याय, संजीव मिश्र माखनलाल निषाद आदि शामिल थे। इस अवसर पर हिन्दू एकता और धार्मिक सुरक्षा पर बल दिया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने