बलरामपुर- नगर संसाधन केंद्र में सरकार की मंशा के अनुरूप “हमारा आंगन,हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद बलरामपुर डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
स्वागत एवं सम्मान
स्वागत क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगर श्री राम कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका श्री अरुण कुमार मिश्रा द्वारा चेयरमैन साहब का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदू सिंह का स्वागत प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज स्वाती श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, सभासद तुलसीपार्क श्री सिद्धार्थ साहू एवं का माल्यार्पण खंड शिक्षा अधिकारी नगर द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त लेखाकार प्रतीक श्रीवास्तव,कंप्यूटर ऑपरेटर कमलेश सिंह, ज़ुहैब अहमद तथा कस्तूरबा के शिक्षक दीपक यादव व करुणा द्वारा बैज अलंकरण किया गया।
योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा ने निपुण भारत अभियान, नई शिक्षा नीति, माता उन्मुखीकरण, लर्निंग कॉर्नर, बालवाटिका, शारदा कार्यक्रम, स्मार्ट क्लास सहित अन्य शैक्षिक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संकुल शिक्षक आमना खातून ने संकुल बैठकों की उपयोगिता बताई।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने बच्चों को निपुण बनाने पर जोर देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अरुण कुमार ने आंगनवाड़ी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि का संबोधन
अंत में मुख्य अतिथि डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने सभी अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से पढ़ाने का आवाहन किया।
उपस्थिति
कार्यक्रम में राजेश कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार मौर्य,रोशन आरा,सरिता वर्मा,दिव्या बनी,सोनिया श्रीवास्तव,सबीना बानो,कनीज फातिमा,शगुफ्ता खादिम,रूबी मिश्रा,शैलजा सिंह,मनोरमा जायसवाल,ज्योति गुप्ता,भोला नाथ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं,अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने