औरैया // युवती को ले जाने के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत सात पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी बेटी को दिबियापुर निवासी आदर्श तिवारी ले गया पिता का आरोप है कि बेटी को ले जाने में आरोपी के चाचा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, उनकी पत्नी विनय कुमारी, भाई सुधीर तिवारी अतुल तिवारी, त्रिलोक, विकास का सहयोग की बात बताई
वही भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सर्वेश कठेरिया ने भी गिरीश तिवारी के किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष होने की पुष्टि कर दी है इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी का कहना है कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know