कर्नलगंज के प्रतिष्ठित व्यवसाई सरदार अविनाश सिंह व अन्ना गुप्ता का आकस्मिक निधन,शोक की लहर
गोंडा। जिले के कर्नलगंज नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई परिवार दशमेश रेडीमेड से जुड़े सरदार अविनाश सिंह तथा अन्ना गुप्ता के आकस्मिक निधन से नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के निधन की सूचना मिलते ही व्यापारिक जगत, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। दिवंगतों के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। परिजन, रिश्तेदार, मित्र, व्यापारी वर्ग एवं नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते नजर आए। हर कोई इस असामयिक निधन से स्तब्ध है और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सरदार अविनाश सिंह और अन्ना गुप्ता अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक व व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को करनैलगंज नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पूरे नगर में शोक का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know