बलरामपुर- आज दिनांक 21/1/2026 को एल एल के महाविद्यालय के झणडेवाला पार्क में प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई, कल्पना चावला इकाई तथा डाॅ कलाम इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश कुमार शुक्ल, डाॅ अनामिका सिंह तथा डाॅ जितेन्द्र भट्ट के नेतृत्व मे एक कार्यक्रम का आयोजन झण्डा पार्क मे किया गया। कार्यक्रम का विषय था : योग की प्रासंगिकता । कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण , सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंगलाचरण से हुआ। वैदिक मंगलाचरण संस्कृत विभाग के एसिसटेंट प्रोफेसर डाॅ ए के दीक्षित के नेतृत्व मे आदर्श शुक्ला, शिवा मिश्रा तथा अनिमेश द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना ज्योति, काजल अलका, रीतिका तथा सरिता के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह , सांस्कृतिक निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा आइ क्यू ए सी के समन्वयक प्रो श्री प्रकाश मिश्र थे। कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि प्रो वीणा सिंह, प्रो रेखा विश्वकर्मा, प्रो श्री प्रकाश मिश्र का स्वागत परंपरागत ढंग से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारीयों द्वारा किया गया। तत्पश्चात सरोजनी नायडू इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश शुक्ल के नेतृत्व मे महाविद्यालय परिसर मे एक रैली निकाली गई जिसमे योग की प्रासंगिकता के विषय मे जागरूकता के महत्व के विषय मे जानकारी दी गई। डाॅ शुक्ल ने अपने सम्बोधन मे महर्षि पतंजलि के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला। डाॅ शुक्ल ने कहा कि योग विश्व को भारत की अनमोल देन है। प्राचार्य प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व ने योग की प्रासंगिकता को स्वीकार किया है। प्राचार्य ने कहा कि योग के माध्यम से मानव स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याओं का समाधान बिना किसी व्यय के किया जा सकता है। प्राचार्य ने छात्र छात्राओ तथा स्वयंसेवक एवम स्वयंसेवीकाओ से कहा कि वे नियमित योग का अभ्यास करे तथा मोबाइल पर अनावश्यक समय नष्ट करने से बचें । प्राचार्य ने स्वयंसेवक तथा स्वयंसेवीकाओ से कहा कि वे इस सबंध मे समाज मे जागरूकता के फैलाव मे सहयोग करे। प्रो श्री प्रकाश मिश्र ने भगवत गीता के संदर्भ मे ज्ञानयोग पर अपने विचार संक्षेप मे रखे। मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह ने Stress Managemment और योग विषय पर अपने विचार संक्षेप मे छात्र छात्राओ के समक्ष रखे । प्रो वीणा ने कहा कि भारतीय चिन्तन के मूल मे आध्यात्म है। प्रो वीणा ने कहा कि यह आवश्यक है कि हम पाश्चात्य जीवन शैली के अंधानुकरण से बचें ।
आज के कार्यक्रम मे छात्र छात्राओ तथा स्वयंसेवक एवम स्वयंसेवीकाओ द्वारा डाॅ रमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे योगाभ्यास किया गया। आज के कार्यक्रम मे महाविद्यालय के शिक्षक डाॅ आशीष कुमार लाल, डाॅ अभय नाथ ठाकुर, डाॅ ओमप्रकाश, डाॅ विनीत कुमार, डाॅ अभिषेक कुशवाहा , सिद्धार्थ महंता, शिवम सिंह आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know