अंबेडकर नगर ÷ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतिम चरण में नए बनने वाले योग्य मतदाताओं और अन्य मतदाताओं के सम्बन्ध में बसखारी ब्लाक के मीटिंग हाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक कर गहन समीक्षा किया।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बैठक में प्रत्येक विधान सभाओं के बी एल ए 1 से उनके विधान सभाओं में कटे और बढ़े मतदाताओं के सम्बन्ध में कड़ी समीक्षा किया। समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के सबसे अधिक मतदाता होंगे उसी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। कहा कि हमारे पास केवल 6 फरवरी का समय है जिसमें हम अपने सभी कार्यों और कार्यक्रमों को पीछे छोड़ केवल मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अपना समय देना चाहिए। कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों का जवाब भी अविलंब जमा कराने में बी एल ए 2 तेजी लाएं। बूथों पर विधिवत मतदाता सूची का अध्ययन कर संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। कहा कि 28 और 29 जनवरी को संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया का दिन तय किया है। जिसमें हम सभी लगें।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बचे हुए दिनों में पूरी ऊर्जा लगाएं कार्यकर्ता। चुनावी समर में जिस संगठन के पास अधिक मतदाताओं की फौज होगी वही चुनावी मोर्चे को फतह कर सकता है। सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा जिलाध्यक्ष ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, एस आई आर जिला संयोजक मनोज मिश्र, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, डॉ रजनीश सिंह, बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय,केशरी नंदन त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, प्रहलाद वर्मा, कृष्ण भगवान मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, सरिता निषाद, आदर्श चौधरी, मनोज मौर्य, अमित गिरि,संदीप अग्रहरि, विकास निषाद,रणविजय सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know