बलरामपुर- नगर की पहचान को नई ऊँचाई देने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थल पर भव्य घंटाघर के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रही है। यह परियोजना नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित घंटाघर न केवल शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा,बल्कि यह आमजन के लिए एक आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। घंटाघर का निर्माण आधुनिक वास्तुकला के अनुरूप किया जाएगा,जिसमें गुणवत्ता,मजबूती और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ का स्पष्ट विजन है कि बलरामपुर को एक सुव्यवस्थित,सुंदर और आधुनिक नगर के रूप में विकसित किया जाए। इसी क्रम में घंटाघर परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
नगरवासियों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि भव्य घंटाघर के निर्माण से शहर की पहचान और गौरव में वृद्धि होगी तथा यह आने वाले समय में बलरामपुर की एक विशिष्ट पहचान बनेगा।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने