उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को विश्व पटल पर अंकित करने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु, जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग बलरामपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यदि हाँ, तो अपनी साधना और कला सामर्थ्य को दुनिया के सामने लाने का समय आ गया है!
*अभियान के मुख्य आकर्षण:*
* *शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत* : गायन, वादन और नृत्य की समृद्ध विधाएं।
* *मंच और पहचान* : कलाकारों को योग्यतानुसार उचित मंच और सम्मान।
* *परंपरा का संरक्षण* : लुप्त होती विधाओं और संगीत विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास।
> "अपनी कला प्रतिभा को नेपथ्य से बाहर लाएं और प्रदेश का मान बढ़ाएं।"
*प्रतियोगिता श्रेणी (आयु सीमा):*
* किशोर वर्ग: 14 वर्ष से 20 वर्ष तक
* युवा वर्ग: 21 वर्ष से 25 वर्ष तक
*आयोजन विवरण:*
* स्थान: MPP Inter College, बलरामपुर
*आयोजन तिथि: 17 जनवरी 2026
* समय: दोपहर 2:00 बजे से
* पुरस्कार: विजेता कलाकारों को 'जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग बलरामपुर' की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
पंजीकरण एवं संपर्क:
* पंजीकरण: ऑनलाइन https://upsanskriti.com/utsav-login एवं ऑफलाइन 'पर्यटन विभाग बलरामपुर' दोनों माध्यमों से स्वीकार्य।
* WhatsApp Entry: आप अपनी कला का एक वीडियो बनाकर हमें नीचे दिए गए नंबर पर WhatsApp भी कर सकते हैं।
* संपर्क/WhatsApp Group: नंबर: +91 6306339747
/लिंक : https://chat.whatsapp.com/JB6XUYOwFPuKdcICvTe6Uu
आयोजक:
जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग बलरामपुर, उत्तर प्रदेश सरकार।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know