बलरामपुर- दिल्ली मे आगामी 30 जनवरी से 3फ़रवरी तक आयोजित हो  ने जा रही  69 नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उतरौला के एम वाई उस्मानी इंटर कालेज के व्यायाम शिक्षक पंकज पाण्डेय को उत्तर प्रदेश टीम का प्रबंधक बनाया गया है। ये इस नेशनल खेल मे बालक और बालिका टीम के प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे। 
राज्य क्रीडा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत पत्र के अनुसार नेशनल स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता दिल्ली 2026  मे पंकज पाण्डेय अंडर 19/बालक के पांच और अंडर 19/बालिका की 5 खिलाड़ियों के प्रबंधक बनाये गए हैं। 
इनकी देखरेख मे 28 तारीख को राज्य क्रीडा संस्थान उत्तर प्रदेश से टीम के साथ दिल्ली रवाना होंगे।
 पंकज पाण्डेय के यूपी टीम के मैनेजर बनाये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर मृदुला आनंद, क्रीड़ा कोष प्रभारी कुमेश सरोज, जिला सचिव मो सुहेल, प्रधानाचार्य राजकीय सुधीर पाण्डेय, हाफिजर्रहमान, नित्यानंद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिँह एम पी पी, साधना पाण्डेय, कैप्टन वी के शुक्ला, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, अबुल हाशिम खान, चन्दन पाण्डेय, आशीष वर्मा, वंदना वर्मा, व्यायाम शिक्षक अभय शंकर, मदन लाल, सईद अहमद, नवीन पाल, अर्पण पाण्डेय,महेन्द्र कुमार, अंकुर तिवारी, विष्णु सैनी, उमेश कुमार, स्मिता पाठक, रश्मि सिँह, प्रशांत सिँह, संजय यादव, मेराजुद्दीन, यहया खान, बी एन सिँह सहित तमाम शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने