बलरामपुर- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है,जिसके माध्यम से शहरी क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास प्रदान किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी,कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराया जाए,ताकि शासन द्वारा दी जा रही सहायता का अधिकतम लाभ मिल सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0: गरीबों के सपनों को दे रही आकार
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है,जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग,निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किस्तों में वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है, शजिससे पात्र परिवार अपने घर का निर्माण/पूर्ण कर सकें तथा शहरी गरीबों को सम्मानजनक जीवन मिल सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर, विधायक प्रतिनिधि बृजेंद्र तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, सभासदगण सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने