उतरौला बलरामपुर -दोनो बाइक सवार आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल पर रेफर कर दियागया। थाना सादुल्लाहनगर- मनकापुर मार्ग परस्थित ग्राम मद दौघाट के पास हुआ हादसा घायलों को सी एच सी से जिला अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया गया है। सादुल्लाहनगर मनकापुर मार्ग परस्थित ग्राम मददौघाट के पास रविवार को लगभग दो बजे दिन में तेज़ रफ़्तार के होने से दो बाइक आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के हो जाने से दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों क्षति ग्रस्त बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जनपद गोण्डा के थाना मनका पुर अन्तर्गत ग्राम परस पुर थनवा (सूरजपुर) के निवासी जुगनू आयु लगभग (23) वर्ष पुत्र औतार अपनी बाइक से ससुराल बढ़नी चाफा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सादुल्लाह नगर मार्ग पर ग्राम मददौ घाट के पास पहुंचे ही थे, कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार से दूसरे बाइक सवार चांद अली आयु लगभग (19) वर्ष पुत्र शहजाद निवासी ग्राम सादुल्लाह नगर की तरफ से उस की सीधी भिड़ंत हो गई। चांद अली बाजार में सब्जी बेचने के लिए आ रहा था, हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादुल्लाह नगर (सीएचसी) ले जाया गया। सी एच सी के डॉक्टर जमीर ने बता या कि जुगनू को काफी गम्भीर चोटें आई हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, चांद अली का इलाज सी एच सी में ही चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के द्वारा मौके का जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई भी लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने