पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज बलरामपुर में मैरी क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
दिनांक 25 दिसम्बर, 2025 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में ‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी ने बच्चों को अवगत कराया कि क्रिसमस या बड़ा दिन प्रभु ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। दुनिया की अलग-अलग जगहों पर क्रिसमस का त्योहार पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। मैरी क्रिसमस के अवसर पर सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ, जन्म के झाँकी और हाॅली आदि शामिल होते है। सांता क्लाॅज (जिसे क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है) क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए उपहार लाने के साथ जोड़ा जाता है।  

‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ के अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। सर्वप्रथम क्रिसमस ट्री एवं क्राफ्ट को छात्राओं में मेधावी, सिया, आकृति, सिफा, काव्या, रीत, श्रद्धा, इशिका, पारूल, निधि, आरव, आकांक्षा एवं कोमल एवं अध्यापिकाओं द्वारा सुन्दर व मनमोहक ढंग से सजाया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रेक्षागृह में सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें यू0के0जी0 व कक्षा-1 के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा गीत- जिंगल बेल-जिंगल बेल नामक गीत पर एक समूह नृत्य प्रस्तुत हुआ जिसमें मिष्ठी, आयुशी, विराट, अदिती, अभीक, अल्तमस एवं शास्वत तथा कक्षा-4 के बच्चों ने गीत-वी विस यू मेरी क्रिसमस नामक गीत पर आराध्या, अदिती, कोमल, आस्था एवं नितिका ने बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में विराट, मिष्ठी एवं अदिती ने सेन्टा क्लाथ का अभियनय प्रस्तुत किया।

अन्त में ‘‘मैरी क्रिसमस‘‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेश ने सभी छात्र-छात्राओं को हैप्पी क्रिसमस कहकर बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या/प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, अध्यापकगण में किरन मिश्रा, उर्वशी शुक्ला, नाजिया अंसारी, मोहनी जायसवाल, रीतू श्रीवास्तव, अशोक चैहान,  आदि उपस्थित रहे। इस अवसर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक व कोषाध्यक्षा मीता तिवारी द्वारा सभी बच्चों का उत्सावर्धन करते हुए टाॅफी, चाकलेट वितरित किया।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने