जलालपुर, अंबेडकर नगर। भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर आयोजित 'अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला' में उनकी अमर विरासत और राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनका सदैव आभारी रहेगा। उन्होंने कहा, "पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देकर भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ी। पोखरण परमाणु परीक्षण कर उन्होंने देश को सुरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास से भरा। वे सच्चे अर्थों में सर्वमान्य नेता थे, जिन्होंने विकास की एक नई धारा प्रवाहित की।"उन्होंने इस अवसर पर चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रतिभागियों को दी।
विशिष्ट अतिथि एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल 'देव' ने कहा कि यह कार्यक्रम अटल जी की विरासत को सहेजने के साथ-साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में जनभागीदारी बढ़ाने की एक सार्थक पहल है।कार्यक्रम का कुशल संयोजन पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी . कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदू संगठन के जिला कार्यवाह हृदयमणि मिश्र ने अटल जी के राष्ट्रवाद, सद्भाव और सुशासन के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोनू सिंह, वरिष्ठ नेता आर.आर. शुक्ल, अंशुमान सिंह, देवेश मिश्र, शत्रुघ्न सोनी, मीसम रज़ा, सुरेश गुप्त, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सुभम पांडेय 'रुद्र', सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, विनय सिंह, बेचन पांडे, विकास निषाद, राजाराम मौर्या, हरिदर्शन राजभर, मानिक चंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्त, आशीष सोनी, उत्तम पांडे, उत्कर्ष मिश्र, आनंद मिश्र, शीतल सोनी, सत्यम श्रीवास्तव, गिरीश जायसवाल, गोलू जायसवाल,सोनू गौड, सोनू गुप्ता,कृष्ण अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन अटल जी के प्रति श्रद्धा-भाव के साथ-साथ लोकतंत्र को मजबूत करने के एक सकारात्मक प्रयास के रूप में स्मरणीय रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know