बलरामपुर- आज दिनाँक 02 नवम्बर, 2025 को आयोजित इस अभियान में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा एण्टी रोमियो टीम, महिला शक्ति केंद्र के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म, बिना हेलमेट वाहन चालक एवं तीन सवारी चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एम.वी. एक्ट के अंतर्गत 119 वाहनों का चालान एवं समन किए गए।

इसके अतिरिक्त शोहदों की पहचान कर उनके डोजियर तैयार कराए गए तथा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष 
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने