बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज में मासिक प्रतियोगिता के क्रम में गुरुवार को मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शाइस्ता खातून ने पहला स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन तथा डॉ वंदना सिंह के संयोजकत्व में मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ,मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह व सांस्कृतिक निदेशक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। निर्णायक डॉ अर्चना शुक्ला, डॉ मनोज सिंह व मणिका मिश्रा ने बीएससी 1st सेमेस्टर की शाइस्ता खातून को प्रथम,बीए 5th सेमेस्टर की कैसर जहाँ को द्वितीय तथा एम ए 3rd सेमेस्टर की सृष्टि पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रो0 एस पी मिश्र, डॉ शकुंतला सिंह,डॉ सुनील कुमार शुक्ल व प्रतीची सिंह मौजूद रहीं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know