डाक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने जारी की सूचना,2 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं



अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। जारी पत्र के अनुसार NEP-2020 के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 02 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अपने विषय अनुसार निर्धारित समय सारणी ध्यानपूर्वक देखकर परीक्षा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं को तुरंत परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएं। बीए, बीएससी, बीकाम एवं सभी पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि शीघ्र जारी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा सुचारू रूप से कराने की जिम्मेदारी कॉलेज स्तर पर सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने