बलरामपुर- धान की फसल की उत्पादकता के आकलन हेतु डीएम  विपिन कुमार जैन द्वारा विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम शिवपुरा बाजार में क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया।
क्रॉप कटिंग के दौरान डीएम ने कृषकों से संवाद किया एवं सिंचाई के साधन आदि की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने क्रॉप कटिंग के आकलन की विधि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की ।
क्रॉप कटिंग किसान बेचन लाल पुत्र संगम लाल के खेत /गाटा संख्या 762 पर फसल धान पर क्राप कटिंग करवायी गयी। 10-10 मीटर के समबाहु त्रिभुज 43.33 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फसल धान की उपज 26.660 किलोग्राम तौल किया गया, जिसका उपज परिणाम 61.58 कु० प्रति० हे० रहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में विभिन्न स्थलों पर हो रही क्रॉप कटिंग के सटीक आंकड़े प्राप्त किए जाए। 
इस दौरान तहसीलदार बलरामपुर सदर,  खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने