बलरामपुर-  यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत बाल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीनी मिल बलरामपुर में सभी छात्र- छात्राओं को पम्पलेट देकर व पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से यातायात के प्रति किया गया जागरूक।
 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात डीoकेo श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री उमेश सिंह मय टीम के द्वारा बाल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीनी मिल बलरामपुर में छात्र-छात्राओं को पंपलेट वितरण कर यातायात नियम और संकेत को प्रति जागरूक किया गया।
         इस दौरान यह भी बताया गया कि अपने-अपने परिजनों/संबंधियों को यातायात नियमों को पालन करने हेतु प्रेरित करें जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उचित समय पर इलाज मिलने की समय सीमा को गोल्डन ऑवर कहते हैं। यह समय दुर्घटना के बाद का पहला घंटा होता है। इस दौरान अगर घायल व्यक्ति को तुरंत और ज़रूरी इलाज मिलता है, तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाती है।
इसी क्रम में जनपद  के विभिन्न स्थानों जैसे वीर विनय चौराहा, टैक्सी स्टैण्ड/ बस स्टैंड व महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चालकों/परिचालकों व आम जनमानस को पम्पलेट देकर व पीoएo सिस्टम के माध्यम से किया गया जागरूक।
जागरुकता अभियान में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया कि यातायात के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए ।
बलरामपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान के दौरान आमजन को शराब पीकर वाहन ना चलाने के लिए प्रेरित किया गया। 
इस अभियान के दृष्टिगत यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। 
1. दो-पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना।
2. कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाना।
3. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनना।
4. वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नही करना तथा कोई SMS नही भेजना व देखना।
5. हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना तथा अपने परिजनों से पालन करने हेतु बताना ।
6. सड़क दुर्घटना पीडितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहना ।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने