बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी लालिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनाँक- 01.11.2025 को थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगादीह एवं किसान आदर्श बाल विद्या मंदिर, रमईडीह में आमजन, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के उद्देश्य, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों तथा नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों को कानून की जानकारी रखते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया गया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 
              

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने