उतरौला बलरामपुर - थाना रेहरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात्रि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय कनिक राम वर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा रेहरा बाजार के मनकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित पराग डेयरी वन डिपो के निकट जहां तेज रफ्तार से जा रहे एक गन्ना से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होने के बाद चालक वाहन ट्रेक्टर ट्राला को छोड़ कर वहां फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मृतक कनिक राम वर्मा निवासी ग्राम पंचायत ग्वालियर ग्रेन्ट थाना रेहरा बाजार का था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनु सार, वे शुक्रवार की देर रात्रि में बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी मनकापुर चीनी मिल की ओर से जा रही गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला ने अचानक अनियंत्रित होकर उनकी तरफ मुड़ा और कनिक राम उसके अगले पहिए की चपेट में आ गए। टक्कर इत नी जबर दस्त थी कि उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी सा मच गई। स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे ट्रैक्टर को रुक वाया, लेकिन चालक मौके का फायदा उठा कर फरार होने में काम याब हो गया।मृतक के पुत्र राहुल वर्मा ने पुलि स को एक तहरीर देकर के द्वारा बताया कि उन के पिता सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चाल क की लापरवाही के कारण यह दुःखद घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉला को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि राहुल वर्मा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पर भेज दिया गया है। साथ ही फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीम लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में गन्ना ट्रॉलियों की अनियंत्रित गति पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चला ए।अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम सा मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की  है। मृतक अपने परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य बताए जाते हैं, जिससे परिजनों की चिन्ता और भी बढ़ गई है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने