उतरौला बलरामपुर-थाना गैडास बुजुर्ग थाना के प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम के द्वारा शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं से संवाद स्थापित कर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम के प्रभारी शुभम् यादव ने बताया कि इस दौरान टीम द्वारा महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं,और उनकी काउंसलिंग भी की गई, और सभी समस्याओं को मौके पर निस्तारण भी किया गया उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिला अपराध, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बालि काओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार पूर्व क चर्चा की गई। साथ ही साथ साइबर अपरा धों जैसे ओ टी पी शेय रिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मार्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के लिए उपाय भी बताए।
एंटी रोमियो टीम प्रभारी प्रभारी शुभम् यादव ने उपस्थित सभी महिला ओं और युवाओं को 1090 महिला हेल्प लाइन,112 आपात कालीन सेवा,102/ 108 एम्बुलेंस सेवा, 181 महिला सहायता सेवा,साइबर हेल्पलाइन 1930/155260 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर आवश्यकतानुसार ई- चालान भी किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल विकास मिश्र, कांस्टेबल बलजीत यादव, महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह और महिला आरक्षी गरिमा सिंह सक्रिय रही। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन सकें।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
       असगर अली की खबर
          उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने