बलरामपुर-  आज दिनांक 08.10.2025 को संयुक्त निदेशक अभियोजन बलरामपुर श्री हवलदार सिंह यादव द्वारा  प्रoनिo थाना को नगर सुधीर कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत पायनियर पब्लिक स्कूल में महिलाओं / बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु बनाये गये नये कानून के संबंध में जागरुक किया गया। 
इस दौरान उपस्थित समस्त महिलाओं / बालिकाओं को विभिन्न हेल्प लाइन नंबर जैसे: वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। तथा सभी को थानों पर स्थापित मिशन  शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी गई, साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई व पम्पलेट व पोस्टर वितरित किए गए।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने