बलरामपुर- आज जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बलरामपुर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमे सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में लगभग 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के दो छात्र आदित्य दुबे ने सीनियर वर्ग में और इसी स्कूल की छात्रा फरिहा शफ़ीक़ ने अपने मार्ग दर्शक अध्यापक शिवांक पांडेय के निर्देशन में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों का चयन मंडल स्तर पर हुआ है। मुख्य अतिथि डी एम महोदय ने दोनों बच्चों के मॉडल से प्रभावित होकर उनसे जानकारी हासिल की व दोनों को इसी तरह अपने प्रयोगों को जारी रखने व समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया और अपना आशीष व शुभकामनाएं दी।
पिछले वर्ष आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भी बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज ने दोनों ही वर्गो में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
प्रथम स्थान पर रहने पर दोनों बच्चों को ₹4000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुई। जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान विजेता फारिहा शफ़ीक ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट सिटी के मॉडल को प्रस्तुत किया है जिसमें तकनीक और आर्टिफिसियल इन्टेलिजेंस का प्रयोग किया है। सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त आदित्य दूबे ने बताया कि उन्होने वायुयान और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर आधारित मॉडल बनाया है। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज ने दोनो वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान विजेता फारिहा शफ़ीक ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट सिटी के मॉडल को प्रस्तुत किया है जिसमें तकनीक और आर्टिफिसियल इन्टेलिजेंस का प्रयोग किया है। सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त आदित्य दूबे ने बताया कि उन्होने वायुयान और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर आधारित मॉडल बनाया है।
विद्यालय के विज्ञान अध्यापक अजीत श्रीवास्तव के मार्ग निर्देशन में आज बच्चों ने इस विज्ञान प्रदर्शनी प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रबंधक जे पी एस तोमर, प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी व समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने दोनों बच्चों व उनके मार्गदर्शक अध्यापक को अपनी शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know