जलालपुर (अंबेडकर नगर) – जलालपुर कोतवाली पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को महिला चौपाल का आयोजन किया। महिला उपनिरीक्षक ममता यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आरएसएसके इंटर कॉलेज, वाजिदपुर में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएँ और महिलाएं शामिल हुईं।
सरकारी योजनाओं की जानकारी
उपनिरीक्षक ममता यादव ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को उनके अधिकार और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में समझाया गया।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
कांस्टेबल सुभाष और मनीष ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं:
* 1090 – महिला हेल्पलाइन
* 112 – इमरजेंसी सर्विस
* 1076, 102, 108 – स्थानीय पुलिस और आपात सेवाएँ
उन्होंने दावा किया कि सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर पुलिस मदद उपलब्ध कराती है।
साइबर सुरक्षा हेतु जागरूकता तथा आसान टिप्स
कांस्टेबल शगुफ्ता ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि :
* अपराधी अक्सर खुद को पुलिस, बैंक या सरकारी अधिकारी बताकर कॉल करते हैं।
* किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी न दें।
* साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
पुलिस की सकारात्मक छवि गढ़ने का प्रयास
उपनिरीक्षक ममता यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने, आत्मरक्षा क्षमता विकसित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे आम जनमानस, विशेषतः महिलाओं के मन में पुलिस की एक सकारात्मक छवि बनती है।


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know