उतरौला बलरामपुर -समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर एहसान ख़ान ने औपचारिक मुलाकात कर बुक एवं शाल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मुलाकात में वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर एहसान ख़ान उतरौला विधान सभा में समाजवादी पार्टी पी डी ए के कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा की। वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर एहसान ख़ान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की है,तथा सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जनता के बीच में पी डी ए का कार्यक्रम चलाए जाने व सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता में प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सपा विधायक राकेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, सपा नेता डॉक्टर अताउल्लाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष परशु राम वर्मा, प्रदेश सचिव सपा अल्पसंख्य क सभा के आबिद अली खान,मोनू ख़ान सहित सपा के तमाम पदाधिकारी व कार्य कर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know