उतरौला बलरामपुर- मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तीकरण के लिए महिला आरक्षियों ने सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। नवरात्रि के दौरान पूजा पांडालों, मेला वाले स्थलों पर सरकारी व निजी हॉस्पिटलो पर मनचलों की हरकतों पर नजर रखने व उनसे सख्ती से निपटने के लिए सादे कपड़ों में महिला आरक्षी लगातार भ्रमण कर रही हैं। मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत महिला आरक्षियों ने अस्पताल व चौराहों पर नारीशक्ति को उनका अधिकार बताते हुए आपातकाल में पुलिस हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी भी दी, साथ ही साथ महिलाओं को एक छपा हुआ पम्पलेट देकर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जान कारियां भी दीं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि नारी सशक्तीकरण का अभि यान निरन्तर चल रहा है। मनचलों व छेड़छाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ बराबर कार्य वाही की जा रही है। पर्व के दौरान अशांति फैलाने वालों पर सतत तरीके से नजर रखी जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know