बलरामपुर- श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, बलरामपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमत जयंती महोत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर 2025 से 22 अक्टूबर 2025 तक बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर कल,22 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
मंदिर के व्यवस्थापक महेंद्र दास के निर्देशन में यह पावन आयोजन निरंतर चल रहा है। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारें, श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
भक्तजनों में महोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान प्रतिदिन संपन्न हो रहे हैं।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने