बलरामपुर- आज एम एल के महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जनार्दन  प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार  तथा  राष्ट्रीय सेवा योजना के सरोजनी नायडू इकाई, कल्पना चावला इकाई तथा डाॅ कलाम इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ रमेश शुक्ल, डाॅ अनामिका सिंह  तथा डाॅ जितेन्द्र भट्ट के नेतृत्व  मे स्वच्छता ही सेवा अभियान विषय के नौवे दिन का कार्यक्रम आयोजित  किया गया। कार्यक्रम  के प्रारंभ  मे  डाॅ रमेश कुमार शुक्ल  के नेतृत्व  मे महाविद्यालय  मे स्थित प्राचीन   ऐतिहासिक  हनुमान  मंदिर  तथा स्टेचयू  हाल तथा कला संकाय की कक्षाओ  की साफ सफाई  स्वयसेवक तथा स्वयंसेवीकाओ  के द्वारा किया गया। डाॅ जितेन्द्र भट्ट के नेतृत्व  मे स्वयंसेवक तथा स्वयंसेवीकाओ  के द्वारा विज्ञान संकाय  की कक्षाओ  की साफ सफाई  की गई, डाॅ अनामिका सिंह  के नेतृत्व मे वाणिज्य  संकाय की साफ सफाई स्वयसेवक तथा स्वयंसेवीकाओ के द्वारा किया गया । 
इसके पश्चात प्राचार्य  प्रो जनार्दन  प्रसाद पाण्डेय के निर्देशानुसार  राष्टीय सेवा योजना की स्वच्छता रैली डाॅ रमेश कुमार शुक्ल, डाॅ अनामिका सिंह, डाॅ जितेन्द्र  भट्ट  के नेतृत्व  मे शहर के मेजर चौराहा ,बीर विनय  चौराहा,  बडा पूल चौराहा ,मेजर चौराहा से होते हुए  पुनः महाविद्यालय  मे आकर सम्पन्न हूई। इस रैली मे स्वयसेवक  तथा स्वयंसेवीकाओ सहित सैकड़ो छात्र छात्राओ ने भाग लिया । 
इस अवसर पर सरोजनी नायडू  इकाई  के कार्यक्रम पदाधिकारी  डाॅ रमेश शुक्ल ने स्वच्छता अभियान के महत्व  की जानकारी संक्षेप  मे छात्र छात्राओ  तथा स्वयंसेवक एवम स्वयंसेवीकाओ  को दी । डाॅ शुक्ल ने  कहा कि मानव अस्तित्व स्वच्छ पर्यावरण  पर ही निर्भर  है । डाॅ शुक्ल ने स्वच्छ पेयजल तथा वृक्षारोपण के महत्व की जानकारी संक्षेप  मे छात्र छात्राओ  को दी । डाॅ शुक्ल ने कहा कि भारतीय चिंतन मे एक वृक्ष को दस पुत्र के समान माना गया है । 
इस अवसर पर प्राचार्य  प्रो  जनार्दन  प्रसाद  पाण्डेय  ने राष्टीय सेवा योजना के माध्यम से आज के जागरूकता रैली के सफलतापूर्वक  सम्पन्न  किए  जाने पर कार्यक्रम  पदाधिकारी डाॅ रमेश शुक्ल, डाॅ अनामिका सिंह  तथा डाॅ जितेन्द्र भट्ट को शुभकामनाए  दी तथा छात्र छात्राओ से कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या मे राष्ट्रीय  सेवा योजना से जुडे तथा समाज मे जागरूकता का प्रचार करे। 
इस अवसर पर महाविद्यालय  के शिक्षक डाॅ ए के दीक्षित, डाॅ दिनेश तिवारी, डाॅ अभय नाथ ठाकुर,  डाॅ विनीत कुमार, डाॅ बी एल गुप्ता , सिद्धार्थ मोहंता, शिवम, आर्या आदि उपस्थित थे । 
जिन स्वयंसेवक तथा स्वयंसेवीकाओ  ने इसमे भाग लिया उनमे पंकज , पीयूष, राम, अंकित, पिंकी, शिल्पी आदि प्रमुख है । कार्यक्रम  का समापन  राष्ट्रगान  से हुआ। 
              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने