अभाविप बलरामपुर ने ओमप्रकाश राजभर के बयान की निंदा करते हुए उनका पुतला फूंका और रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक जयशंकर मिश्र ने लाठीचार्ज की घोर निंदा की और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय बंद करने की भी मांग की। इस कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री अनुज जी आदर्श तिवारी आजाद, अमित त्रिपाठी, रोमी मिश्रा, अभिषेक, आनंद ,अनुज, वीरेंद्र, धर्मेंद्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने