बलरामपुर- गुरुवार को शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर स्थानीय सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क बलरामपुर में  डॉ राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय  के प्रबंधक डॉ सतीश सिंह एवं सह प्रबंधक डॉ दिव्य दर्शन तिवारी ने विद्यालय के सभी आचार्यो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने सह प्रबंधक व प्राचार्य डॉ दिव्यदर्शन तिवारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दिव्य दर्शन तिवारी को एक उच्च शिक्षाविद एवं शिक्षक के नाते अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तानी में हुआ था। वह एक प्रख्यात दार्शनिक, विद्वान के साथ साथ एक शिक्षक एवं  1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति रहे।उन्होंने अपने छात्रों से जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। जिसे हम सभी आज के दिन को शिक्षक दिवस के रुप मे मनाते है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबन्धक डॉ सतीश सिंह व सह प्रबंधक डॉ दिव्य दर्शन तिवारी ने भी शिक्षकों को बधाई दी और अपने विचार रखे। वहीं छात्रों ने भी विविध प्रकार से शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षकगण व छात्र छात्रा मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 
     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने