उतरौला बलरामपुर- शनिवार को गणपति बप्पा मोरया,मंगलमूर्ति मोरया अगले बरस तू जल्द आ के गगन भेदी जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला गया। जो देर शाम तक राप्ती नदी पिपरा घाट निकट ग्राम कटरा में आरती के बाद प्रतिमाओं का क्रमवार विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालू डीजे के धुनों पर थिरकते व अबीर गुलाल उड़ाते व जय कारे लगाते हुए चल रहे थे।शोभा यात्रा मेंमहिला एं ,पुरुष,व बच्चे भी शामिल रहे। गणेश पूजन महोत्सव नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दस दिनो तक प्रतिमा पंडालों में विघ्न विनाश क भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की गई। जगह जगह पंडालों में महाआरती भगवान गणेश के जय कारों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।भक्ति संगीत पर डांडिया नृत्य का आयोजन के साथ साथ विशाल भंडारे में प्रसाद भी भक्तों नेग्रहण किया। शोभायात्रा में समाजसेवियों ने जगह जगह जलपान, पानी व मिठाई की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह को अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता,देवा नन्द गुप्ता फ़रींद्र गुप्ता,रूपेश कुमार गुप्ता, रोहित कुमार गुप्ता, रमेश जायसवाल, अशोक सोनी आलोक कुमार गुप्ता रमेश कुमार गुप्ता, पिंटू गुप्ता,अनुराग कश्यप, राम नरेश,सरोज कुमार, अन्तर्मन सरोज, गौतम पंडित, राजकुमार सहित उपजिलाधिकारी उतरौ ला अभय सिंह, सी ओ राघवेन्द्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार, के अलावा भारी संख्या में पुलिस व पी ए सी के जवान साथ साथ चल रहे थे।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
            उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने