बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का बलरामपुर में एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज के सभागार में मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत भारत माता,पं.दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम् के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई।
संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है,और उसकी शक्ति का मूल स्रोत शक्ति केंद्र संयोजक हैं।
> "शक्ति केंद्र संयोजक हमारे संगठन का प्राण हैं और यह संगठन का पावर सेंटर होते हैं," उन्होंने कहा।
उन्होंने मंडल अध्यक्षों व संयोजकों से आवाहन किया कि वे बूथ स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
धर्मपाल जी ने आगामी सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर - 2 अक्टूबर) को प्रभावशाली ढंग से मनाने,मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से संचालित करने,तथा पंचायत चुनावों की तैयारी में संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देने की बात कही।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने नए मतदाताओं को जोड़ने,फर्जी व मृत मतदाताओं को हटाने,तथा पन्ना प्रमुखों के साथ संवाद मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक का संचालन करते हुए जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलरामपुर भाजपा संगठन पूरी ऊर्जा के साथ सेवा पखवाड़ा व चुनावों के लिए तैयार है। इस बैठक में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व विधायक शैलेष सिंह शैलू, चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, चेयरमैन रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पंकज सिंह, महिपाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह,डॉ. जेपी पांडेय, डीपी सिंह बैस, विनय मिश्रा, ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, बंदना पासवान समेत जिले भर के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने