बलरामपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कक्ष में आज मिशन शक्ति के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, एआरओ सिद्धार्थ गुप्ता, विनोद त्रिपाठी, विदेह पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मिशन शक्ति अभियान को जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित करने, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। यह बैठक मिशन शक्ति अभियान को और अधिक सशक्त एवं जनपद की महिलाओं के लिए लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने