बलरामपुर - भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी राहुल रस्तोगी ने जिला कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75 वां जन्मदिन है पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान, नमो मैराथन, स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता, 25 सितम्बर को बूथ स्तर पर पं दीन दयाल उपाध्याय का जन्मजयंती, जिला संगोष्ठी का आयोजन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 प्रभारी ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रम हेतु अलग अलग पार्टी पदाधिकारियों को लगाया गया है सभी अपने दायित्व को निष्ठापूर्वक निभायें और बूथ स्तर पर सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को पहुंचायें। विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं से अपेक्षा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी का स्वागत किया और 17 से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की जिला कार्यशाला कार्यशाला की प्रस्तावना को रखा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, महिपाल चौधरी, जिला महामंत्री वरूण सिंह, जिला महामंत्री अभियान संयोजक बिंदु विश्वकर्मा, सह संयोजक अवधेश तिवारी, वंदना पासवान, शैलेन्द्र सिंह, बृजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, राम करन मिश्रा, रमेश जायसवाल, सुनीता मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव,ललिता तिवारी, मंजू तिवारी, संदीप वर्मा, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, अमर नाथ शुक्ला अपूर्व सिंह, संदीप उपाध्याय, राजा राम गौतमअक्षय शुक्ला, अमन बंसल, महेंद्र पांडे, अभिषेक सिंह, मयूर सूर्यवंशी, कुशाग्र सिंह, जयंत सिंह, आलोक पांडेय सहित मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने