बलरामपुर- आज सायं जनपद के वरिष्ठ नेता एवं सभी के संरक्षक रहे पूर्व मंत्री आदरणीय हनुमंत सिंह जी के आवास पर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। श्री सिंह जी के स्वास्थ्य में हो रहे निरंतर सुधार को देखकर सभी ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, एडवोकेट विजय तिवारी, पवन शुक्ला तथा आकाश पांडेय उपस्थित रहे। सभी ने श्री हनुमंत सिंह जी से भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री सिंह जी का योगदान जनसेवा, संगठन और सामाजिक कार्यों में अत्यंत उल्लेखनीय रहा है और जनमानस उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know