उतरौला बलरामपुर नवागंतुक उपजिलाधिकारी अभय सिंह ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। एस डी एम सत्यपाल प्रजापति के स्थानांतरण के बाद नए उपजिलाधिकारी के रूप में अभय सिंह को तुलसीपुर से भेजा गया है। शुक्रवार को उन्होंने उतरौला तहसील पर आकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थों से जानकारी ली। और बाद में अधिवक्ताओं को बुलाकर उनसे परिचय प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। अधिवक्ताओं ने अपने पेशे से सम्बन्धी कई समस्याएं बताईं। उपजिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी से सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान नायब तहसील दार अनुज कुमार बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष अखिलेश सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री आशीष कसौधन, दीपक कुमार गुप्ता, पूर्व बार संघ अध्यक्षप्रहलाद यादव,सियाराम मिश्रा, शमशाद खान, नसीम अहमद,अमित कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार निषाद, बंशीलाल यादव, इजहारुल हसन, निजा मुद्दीन अंसारी, सन्तराम वर्मा, मुस्तफा हुसैन, जयकरण भारती, विनय कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने