अयोध्या //ज्ञानेंद्र पाण्डेय होंगे अयोध्या प्रीमियर T20 क्रिकेट लीग के ब्रांड एम्बेसडर,टीमों के नाम प्रदेश की आठ नदियों पर आधारित होंगे
अयोध्या।भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या की ऐतिहासिक धरा पर पहली बार अयोध्या प्रीमियर लीग (APL) T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। लीग का ब्रांड एम्बेसडर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय को बनाया गया है। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमैर अहमद ने दी।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रिकेट एसोसिएशन, अयोध्या द्वारा किया जा रहा है। लीग में अयोध्या के साथ साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के प्रतिभावान क्रिकेटरों  को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है।प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर वह उत्तर प्रदेश की टीम में जगह भी बना सकते है।
इस लीग की विशेष बात यह है कि इसमें भाग लेने वाली टीमों के नाम उत्तर प्रदेश की पवित्र आठ नदियों पर रखे गए हैं, जो हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को दर्शाते हैं।
प्रतियोगिता की विशेषताएं:
टीमों का गठन उत्तर प्रदेश के अनुभवी चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल से होंगे और 5 खिलाड़ी प्रदेश के अन्य जनपदों से प्रतिभा के आधार पर चयनित किए जाएंगे।
सभी चयनित खिलाड़ियों को ड्रेस किट, कैप एवं एक उचित धनराशि प्रदान की जाएगी।
प्रत्येक टीम का कप्तान एक राष्ट्रीय स्तर(रणजी ट्रॉफी प्लेयर ) का खिलाड़ी होगा।
यह प्रतियोगिता एक प्राइज मनी टूर्नामेंट होगी, जिसमें खिलाड़ियों को प्रमुख पुरस्कार और सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे।


उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
भारत 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने