पन्ना मध्य प्रदेश=
=============
कलेक्टर सुरेश कुमार के सतत प्रयास से ककरहटी के वार्ड क्रमांक 12 निवासी स्व.राजेश कुमार शर्मा की पुत्री जयश्री शर्मा को नगर परिषद ककरहटी में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिला कलेक्टर द्वारा आज कलेक्टर कक्ष में सुश्री जयश्री शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
विदित हो कि संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग के पत्र दिनांक 18 जुलाई 2025 के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में प्रेसीडेंट इन कांउसिल में पारित संकल्प 23 जुलाई 2025 के द्वारा आवेदिका को सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जयश्री शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा भी सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। 2 फरवरी 2014 को इनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। जिला कलेक्टर के सतत प्रयास एवं विभागीय स्तर पर निरंतर समन्वय से 11 वर्ष बाद जयश्री शर्मा को अनुकंपा नियुक्ति मिल सकी है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know