उतरौला बलरामपुर- गोण्डा वन प्रभाग के तरफ़ से उतरौला रेंज ने वन महोत्सव का कार्य क्रम के तहत एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत उतरौला विधान सभा क्षेत्र में पहला वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इण्टर कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों और विद्या लय के सभी कर्मचारि यों के साथ वृक्षारोपण किया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही साथ यह मां के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी है। इस पहल का उद्देश्य यह है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनि श्चित करना है। वन वि भाग के द्वारा उतरौला विधान सभा क्षेत्र के निवासियों ने इस अभि यान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। विभाग का लक्ष्य यह है कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। यह अभियान वन महोत्सव 2025 का एक हिस्सा है, जिसका मुख्य संदेश यह है कि हरियाली ही हमारा भविष्य है।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
         असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने