इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र
‘सर्टिफिकेट आॅफ हाई डिस्टिक्शन’ से सम्मानित
लखनऊ, 2 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर प्रथम कैम्पस के पाँच मेधावी छात्रों जुबिन (कक्षा-3), श्री हरि राजेश (कक्षा-3), श्रेयस चक्रवर्ती (कक्षा-5), तनय पंत (कक्षा-10) एवं शाश्वत सिंह (कक्षा-10) ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में ‘सर्टिफिकेट आॅफ हाई डिस्टिक्शन’ अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने 95 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रांे ने अपने ज्ञान-विज्ञान व मेधात्व के दम पर उच्च-विशिष्टता अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रांे को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।
श्री खन्ना ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know