बलरामपुर- समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 27.07.2025 को किया जाने वाला रुट डायवर्जन इस प्रकार है-

1. तुलसीपुर मार्ग से आने वाले से समस्त भारी वाहनो को मेवा लाल चौकी पर समय 08.00 से 13.00 बजे तक रोक दिया जाएगा,

2. बहराइच की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहन  जिनको बस्ती-गोण्डा जाना है बाईपास से गन्तव्य को चले जायेगे। तथा जिनको तुलसीपुर जाना है उनको सेखुइया तिराहा पर 08.00 से 13.00 बजे तक रोक दिया जायेगा।

3. गोण्डा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बस्ती-बहराइच जाना है।  बाईपास से चले जाएंगे तथा जिनको तुलसीपुर जाना है उनको 0800-1300 बजे तक बहादुरापुर रेलवे क्रांसिग पर रोक दिया जायेगा।

4. उतरौला की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको गोण्डा-बहराइच जाना है बाईपास से चले जायेंगे। जिनको तुलसी जाना है। नहरबालागंज चुंगी नाका पर 08.00-13.00 बजे तक रोक दिया जायेगा।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने